सीएम योगी के शपथ ग्रहण समारोह में सभी शक्ति केंद्र पदाधिकारी जाएंगे : भाजपा जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज शहर के आवास विकास कालोनी स्थित भाजपा मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।
जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता ने बताया कि विधानसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित होगा। जिसमें पार्टी के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल अध्यक्ष,मोर्चा अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी,क्षेत्रीय पदाधिकारी जाएंगे। संगठन द्वारा समारोह में सम्मिलित होने वाले सभी पदाधिकारियों को प्रवेश पास उपलब्ध कराए जाएंगे। बसों, निजी वाहनों द्वारा पदाधिकारियों के लखनऊ पहुंचने की व्यवस्था की जा रही है। निजी वाहनों के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के लिए वाहन पास भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला महामंत्री सुनील रावत, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयंक सिंह बुंदेला, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, जिला मंत्री अमरदीप दीक्षित, पीयूष त्रिपाठी, जिला मंत्री अभिषेक बाथम आदि मौजूद रहे।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *