भाजपाईयों द्वारा सपा सुप्रीमों का पुतला फूंकने पर जिला महासचिव मन्दीप यादव ने जताया कड़ा आक्रोश

पुलिस प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग


फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  बीते दिन कस्बा जहानगंज चैराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भांग और गांजे के नशे में सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के हरदोई की जनसभा में दिए गए बयान को ना समझते हुए पुतला फूंकने का घृणित कार्य किया है, समाजवादी पार्टी फर्रुखाबाद, इस संकुचित मानसिकता के चलते की गई घटना पर गहरा आक्रोश प्रकट करती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को अपना इष्ट देव बताने वाली भाजपा के लोग अपनी मर्यादा में रहें, अन्यथा ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। जब दीपक बुझने को होता है तब ज्यादा फङफङाता है, यही हाल वर्तमान में यूपी में भाजपा का है। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा के नेता, कार्यकर्ता बौखलाए हुए हैं। इस घृणित घटना से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है। जिला प्रशासन संज्ञान ले और दोषियों के विरुद्ध तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की जाए। समाजवादी पार्टी सभी धर्मों वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। विभाजनकारी नीति भाजपा का अभिन्न अंग है।
उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराएगा।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *