यूपी कश्यप एकता मंच के पदाधिकारियों ने मनाई भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश कश्यप एकता मंच के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि संगठन के संयोजक जेके बाथम के निवास स्थान हाथीखाना फतेहगढ़ पर संपन्न हुई। जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर संयोजक ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से गुलामी की जंजीर तोड़ने में अपनी भूमिका अदा की। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन चलाया। जिससे अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। इस मौके पर श्रीनिवास बाथम प्रदीप पाल गौतम कश्यप गौरव बाथम रामकुमार कश्यप राजकुमार कश्यप शिवा बाथम अर्पित बाथम जय वीर कश्यप संत कुमार बाथम सभासद रामवीर कश्यप आनंद कश्यप अंकित बाथम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *