अखिलेश यादव के नजदीकी सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव गिरफ्तार,भेजे गए जेल

एटा। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी सपा के पूर्व विधायक एंव सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के नजदीकी रामेश्वर सिंह यादव को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
बताते चलें कि पूर्व विधायक रामेश्वर व उनके भाई जोगेंद्र सिंह यादव पर बीते 18 अप्रैल को गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसमें रामेश्वर सिंह यादव को गैंग लीडर और जुगेंद्र सिंह को गिरोह का सक्रिय सदस्य दर्शाया गया। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। गुरुवार को पुलिस ने उन्हें आगरा से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद कोतवाली देहात लाया गया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने पूर्व विधायक को गैंगस्टर एक्ट कोर्ट में पेश किया, जहाँ से न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

Check Also

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब बिना नक्शा पास कराए बन सकेंगे छोटे घर

योगी सरकार का निर्माण क्षेत्र में बड़ा फैसला  बृजेश चतुर्वेदी लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मुख्यमंत्री योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *