पुलिस की सक्रियता से अमन-चैन के साथ निपटी जुमे की नमाज

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  पुलिस की सक्रियता से जुमे की नमाज अमन-चैन के साथ अदा हो गयी। इस दौरान जिला प्रशासन एलर्ट मोड़ में रहा। जिसके चलते शहर छाबनी में तब्दील नजर आया। जुमे की नमाज से पूर्व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा ने शहर में भारी फोर्स के साथ फ्लेग मार्च किया।
बताते चलें कि जिला प्रशासन बीते दिन से ही जुमे की नमाज को लेकर सक्रिय था। मस्जिदों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगा दिये गये। शुक्रवार सुबह से ही पुलिस सड़कों पर मुस्तैद रही। आईजी प्रशांत कुमार शहर में सुरक्षा व्यवस्था परखने पहुंचे। वह शहर के लाल गेट से,टाउन हॉल होते हुए बीबीगंज तक गए। टाउन हॉल तिराहे पर उन्होंने रूककर थानाध्यक्ष मऊदरवाजा आमोद कुमार से जुमे की नमाज को लेकर जानकारी ली। दोपहर को नमाज शुरू हुई। जामा मस्जिद काजी साहब वाली मस्जिद, बीबी साहिबा मस्जिद दरगाह हुसैनिया मुजीबया वाली मस्जिद, सुनहरी मस्जिद, छोटे बड़े साहब वाली मस्जिद, सुल्तान बख्शवाली मस्जिद, आम वाली मस्जिद, रानी साहिबा मस्जिद, एक मिनारा वाली मस्जिद, शेख चुन्नू वाली मस्जिद, फसलें रहमानी मस्जिद, नूरे रहमानी मस्जिद आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई।
इस मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव,सीओ सिटी,शहर कोतवाल,एसओजी टीम प्रभारी बलराज भाटी आदि सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *