समाधान दिवस : डीएम,एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्यायें,12 का मौके पर निस्तारण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कायमगंज तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समधान दिवस के अवसर पर डीएम,एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुन सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
आपको बताते चलें कि आज सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कायमगंज तहसील में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की। जहां आये 152 फरियादियोें की एक-एक कर समस्यायें सुनी। जिसमें 12 फरियादियोें को मौके पर न्याय दिया। वहीं छूटे फरियादियों को समस्याओं से निजात दिलाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला,क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम,तहसीलदार करमवीर सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य, विधुत उपखंड अधिकारी विकास नाथ तिवारी,खंड विकास खंड अधिकारी मोहम्मद आरिफ, कानूनगो मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

लेखनी की नोंक से स्त्रीत्व, संघर्ष और संवेदना का नया भूगोल रच रही हैं प्रियंका सौरभ

(कलम से खींची गई नई सरहदें)  स्याही की सादगी: प्रियंका सौरभ की चुपचाप क्रांतिकारी कहानी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *