नकदी व जेबरात सहित गिरोह के 5 सदस्यों के साथ शातिर महिला गिरफ्तार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) शादी जैसे पवित्र बन्धन को ताक पर रखकर सुहागरात वाले दिन ही घर से नकदी व जेबरात लेकर गायब हुई शातिर महिला को अन्य पांच सदस्यों के साथ पुलिस ने मंगलवार को धर दबोचा। इस दौरान पुलिस को उनके पास से नकदी व जेबरात भी मिले हैं।
बताते चलें कि बीती 6 जुलाई 2022 को थाना कमालगंज के ग्राम कड़हर निवासी विनोद पुत्र मंशाराम ने मुकदमा पंजीकृत कराया था कि उसके साथ शादी कराने के नाम पर ठगी की गयी। जिस महिला रूबी से उसने विवाह किया शादी के सात फेरे लेकर सात जन्म तक साथ निभाने का वचन देकर पवित्र बंधन में बंधी,वह महिला सुहागरात वाले दिन ही नकदी व जेबरात लेकर गायब हो गयी। पुलिस मामले की जाँच कर रही थी। मंगलवार को थाना पुलिस ने दुल्हन रूबी उर्फ पूजा सोलंकी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी खिजरपुर बस्तरमऊ सुनगढी कासगंज, अशोक दीक्षित पुत्र चन्द्रसेन निवासी दानमण्डी जहानगंज, भोले शुक्ला पुत्र ग्रीशचन्द्र शुक्ला निवासी नेकपुर चैरासी फतेहगढ, सुषमा कश्यप पत्नी राजू निवासी टाउनहाल मऊदरवाजा व हाल पता अंगूरी बाग पुलिया शहर कोतवाली, लक्ष्मी उर्फ खुशबू कटियार पत्नी रजत मिश्रा निवासी आबादनगर कुटरा फतेहगढ, शिवराम सिंह पुत्र सोबरन सिंह निवासी चैराहा जहानगंज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस मौके पर उनके पास से 21,700 रूपये, तीन जोड़ी बिछिया, 1 जोड़ी तोडिया बरामद की है।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *