5 वर्षों में भ्रष्ट धन पशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ : वरुण गांधी का ट्वीट

(वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर धन्यवाद की आकांक्षा रखता है वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धन पशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। मुफ्त की रेवड़ी लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है।)
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  भाजपा सांसद वरुण गांधी के अपनी ही सरकार के खिलाफ आक्रामक तेवर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वरुण गांधी समय-समय पर तमाम मुद्दों पर ट्वीट करते रहते हैं। वरुण गांधी तमाम मुद्दों पर ट्वीट कर अपनी सरकार की नीतियों के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं। ऐसे में सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर गरीबों को दिए जाने वाले राशन को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।
वरुण गांधी ने ट्वीट कर लिखा जो सदन गरीब को 5 किलो राशन दिए जाने पर धन्यवाद की आकांक्षा रखता है वही सदन बताता है कि 5 वर्षों में भ्रष्ट धन पशुओं का 10 लाख करोड़ तक का लोन माफ हुआ है। मुफ्त की रेवड़ी लेने वालों में मेहुल चोकसी और ऋषि अग्रवाल का नाम शीर्ष पर है।
वरुण गांधी ने व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए लिखा सरकारी खजाने पर आखिर पहला हक किसका है। यह कोई पहला मामला नहीं है कि बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ हमला बोला हो। इससे पहले भी सांसद वरुण गांधी ने एलपीजी के बढ़ते दामों, पेपर लीक होने के मामले समेत अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों के खिलाफ हमला किया है।

Check Also

हर समस्या का निस्तारण, त्वरित गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए : सीएम योगी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *