विजय यादव ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज,आम जनमानस को किया जागरुक

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशन में आज निवर्तमान जिला महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने सेंट्रल जेल स्थित स्वंय के गृह पर स्वपत्नी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर विजय यादव ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण हो गये। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जगह-जगह आम जनमानस अपनी छतों पर राष्ट्रीय ध्वज लगा रहे हैं। इस दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई,राजगुरु,सुखदेव,नेता जी सुभाष चन्द्र बोस और न जाने कितने लोगों ने आजादी की खातिर अपना बलिदान दे दिया तब कहीं जाकर लोगों को आजादी मिली है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी जनपदवासियों से अपने-अपने घर पर झण्डा लगाने की अपील की।

Check Also

एसपी गोयल बनाए गए यूपी के नए मुख्य सचिव, ग्रहण किया पदभार

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। शशि प्रकाश गोयल को उत्तर प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *