पूरे शहर में तिरंगा लहराते हुए शान से निकली महिला स्कूटी रैली
बृजेश चतुर्वेदी
कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) तिरंगा देश की शान एंव अभिमान है। भारतीय संस्कृति में मातृ शक्ति का अहम योगदान है। जिन महिलाओं में आत्मनिर्भरता व स्वतंत्रता का अभाव होगा, उनमें ही विकास की सारी सम्भावनाएं होगी। हमारी जनसंख्या ऊर्जावान है, युवा है। युवा शक्ति में अपार ऊर्जा होती है। इसी ऊर्जा को सही दिशा, सही लक्ष्य की ओर हम सब को लेकर जाना है। हमारा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
आज जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने आजादी के अमृत महोत्सव
के अवसर पर महिलाओं की स्कूटी रैली को कलेक्ट्रेट परिसर मे झंडी दिखाकर रवाना किया। पिंक रैली का कलेक्ट्रेट परिसर से कन्नौज शहर होते हुये पीएसएम डिग्री कालेज में समापन हुआ। जिलाधिकारी ने जहां स्वयं इस लगभग 5 किलोमीटर लम्बी रैली का नेतृत्व किया वही महिला अधिकारियों का उत्साह देखते ही बनता था।
पुलिस उपाधीक्षक डॉ प्रियंका बाजपेयी की स्कूटी पर सवार उप जिलाधिकारी तिर्वा गरिमा सिंह महिला टीम का तिरंगा लहराकर उत्साह वर्धन कर रही थी। टीम में एआरटीओ इज्या तिवारी, डीपीओ इरा आर्य के अलावा महिला थाना प्रभारी प्रीती और भारी संख्या में बेसिक शिक्षिकाओं का उत्साह देखकर नगर वासी हैरान थे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी महिला अधिकारियों/शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सभी ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है तथा बहुत ही उल्लास से इस रैली को सफल बनाया। उन्होनें कहा कि हम 2047 में आजादी का 100 वर्ष पूर्ण करेगें। हम आज एक साथ अपने राष्ट्रीय ध्वज के साथ सड़को पर निकले है। जो 2047 की चुनौतियां है। वह हम सब के सामने है और उन सब चुनौतियों का सामना करने में मातृ शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। और यहां आज जितने भी लोग है वह सब 2047 को देखेगें। हम सभी को सरकारी स्तर, सामाजिक स्तर, राजनैतिक स्तर पर बहुत सारे प्रयास करने है। मातृ शक्ति ने जिस प्रकार से समाज में परिवर्तन का कार्य किया है यह देश के प्रगति के लिए बहुत ही अच्छा है। आधी आबादी के सहारे हमारा देश 2047 में जितने भी सामाजिक, राजनैतिक स्तर पर प्रगति करेगा, हम देख रहे होगें कि हम कितने तेजी से बढ़ रहे है। 1947 में हम केवल 34 करोड़ थे अगले वर्ष हमारी जनसंख्या 140 करोड़ हो जायेगी।
उन्होनें कहा कि आप सब के लगातार परिश्रम करने से हमारा समाज दिन-प्रतिदिन प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इससे हमारे देश में प्रगति के लिये असीम/अपार संभावनाएं है। हमारी जनसंख्या सबसे अधिक है लेकिन अभी हमारे समाज में कुशलता का अभाव है। हमारी कुशल जनसंख्या होनी चाहिए। ताकि आने वाले समय में जो भारत हो वह सारे मानकों पर बहुत ही सशक्त, सम्पन्न, समृ़द्वशाली भारत हो।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी क्राइम, उपजिलाधिकारी तिर्वा, एआरटीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला रोजगार सहायता अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षक/शिक्षिकायें आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।