सपा के सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु विजय यादव व डा0 अरविन्द गुप्ता ने दिये टिप्स

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पूर्व मुख्यमंत्री एंव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सदस्यता अभियान को सफल बनाते हुए आज निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव एंव प्रदेश प्रवक्ता डा0 अरविन्द गुप्ता ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु निवर्तमान पदाधिकारियों को टिप्स दिये। अध्यक्षता निवर्तमान जिला अध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी ने की एंव संचालन रजत क्रांतिकारी ने किया।
विजय यादव ने कहा कि पार्टी के निवर्तमान पदाधिकारी सपा सुप्रीमों के सदस्यता अभियान को सफल बनाने का कार्य करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिले और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करायें, यह अभियान युद्धस्तर पर चले जिससे इस अभियान की गूंज लखनऊ तक पहंुचे।
इस अवसर पर डा0 अरविन्द गुप्ता ने कहा कि घर घर जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का मेंबर बनाने का काम करें।

इस अवसर पर पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह मुन्नू बाबू,पूर्व सांसद छोटे सिंह यादव,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा कायमगंज सर्वेश अंबेडकर,चेयरमैन मोहम्मदाबाद हरीश यादव, महेंद्र सिंह कटियार,निवर्तमान जिला महासचिव मंदीप यादव,रमेश कठेरिया, सुलक्षणा सिंह,मुन्ना यादव ,पुष्पेंद्र यादव आदि ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर यूनुस अंसारी,ओम प्रकाश शर्मा,विवेक यादव,जितेंद्र यादव,शशांक सक्सेना,आलोक यादव,राजीव चतुर्वेदी,बृजेश पाल, बेंचे लाल यादव,रंजीत चक,अमित यादव,आनंद यादव,हर्ष गंगवार,सौरभ कटियार,सुभाष चंद्र शाक्य, बंटी यादव, मतीन खान, मुजीब उल हसन,अनुराग यादव इलियास मंसूरी आदि समाजवादी कार्यकर्ता एवं नेता गण मौजूद रहे।

Check Also

कन्नौज : डीएम ने किया कस्तूरबा विद्यालय अनौगी का निरीक्षण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *