डीएम,एसपी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) डीएम एंव एसपी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर निरीक्षण किया और राहगीरों से जानकारी प्राप्त की।
आपको बतादें कि गंगा का जलस्तर बढ़ने कई क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गये है इसी क्रम में आज प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने निकले जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज बाढ़ प्रभावित ग्राम करनपुर घाटा का निरीक्षण किया। और ग्राम प्रधान से जानकारी प्राप्त की।
जिस पर ग्राम प्रधान ने डीएम को बताया कि कटान रोकने हेतु सिंचाई विभाग द्वारा मजबूत बल्ली बैरीकेडिंग का कार्य करा दिया गया था। जिससे ग्राम में कटान का पानी नहीं पहुॅचा है, और पानी भी अब कम हो रहा है। बाढ़ से आबादी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। आवागमन हेतु 02 नाव है कोई समस्या नहीं है। डा0 गौरव एवं डा0प्रंजल की दो मेडिकल टीम लगातार विजिट कर रही है।

Check Also

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : अब बिना नक्शा पास कराए बन सकेंगे छोटे घर

योगी सरकार का निर्माण क्षेत्र में बड़ा फैसला  बृजेश चतुर्वेदी लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  मुख्यमंत्री योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *