सपा ने युद्धस्तर पर चलाया सदस्यता अभियान

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान के प्रमुख चंद्रपाल सिंह यादव के नेत्रत्व में युद्धस्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जिससे पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत किया जा सके।
स्पा के राष्ट्रीय नेत्रत्व के निर्देश पर सभी सक्रिय सदस्यों को उनके बूथों पर सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियां पहुंच सके। जनपद के शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी सदस्यता अभियान तेजी के साथ चल रहा है। विधानसभा क्षेत्रों में सदस्य बनाने के लिए पदाधिकारी पूरी ताकत से साइकिल की रफ्तार बढानें के प्रयास में हैं। पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और किसानों की परेशानियों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। आज शनिवार को सपा नेताओं ने समाजवादी सदस्यता अभियान कैंप लाल दरवाजे पर लगाया, जिसमें 107 लोगो को सदस्यता अभियान के प्रमुख चंद्रपाल सिंह यादव, डा० नवल किशोर शाक्य समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।
ठस दौरान शशांक सक्सेना निवर्तमान जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, जितेंद्र यादव सिरौली, मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी, मतीन खान, ओम प्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।

Check Also

रेफर करने की प्रवृत्ति से बचें चिकित्सक : सीएम योगी

गोरखपुर।(आवाज न्यूज ब्यूरो) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक चिकित्सक की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *