फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) शहर के आवास-विकास स्थित लोहिया अस्पताल के एलटी को दंबगों ने पीट दिया, जिसमें भगदड़ मच गयी। मामले में पुलिस को एलटी की तरफ से तहरीर दी गयी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
बताते चलें कि लोहिया अस्पताल की पैथोलाजी में प्रतीक कटियार एलटी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी, जिसमें बताया कि एक अधेड़ के साथ एक युवक आये और गाली-गलौज करने लगे। जब मना किया तो उन्होंने प्रतीक व उसके साथ प्रांशु के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसके साथ सरकारी अभिलेखों को फाड़ कर फेंक दिया। जब अन्य कर्मचारियों ने बीच-बचाव किया तो गाली-गलौज करते हुए फरार हो गये। प्रतीक ने बताया कि मारपीट में उसके व प्रांशु के चोटें भी आयीं हैं। एलटी ने अपने ऊपर दोबारा हमला करने का भी शक जाहिर किया। पुलिस ने मौके पर आकर सीसीटीवी चेक किये। पुलिस छानबीन में जुटी है।
