अखिलेश ने चाचा शिवपाल के लिए विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र, विधानसभा में आगे की सीट की मांग की

‘‘14 से 18 सितंबर तक धरना देगी सपा’’
लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)
प्रसपा सुप्रीमो व सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव के लिए अखिलेश यादव ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा और विधानमंडल सत्र के लिए उनके लिए आगे की सीट की मांग की है। इसे अखिलेश की चाचा शिवपाल के साथ तल्खी कम करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
अखिलेश यादव द्वारा पत्र लिखे जाने की पुष्टि मुख्य सचेतक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने की है। शिवपाल सिंह यादव लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं और सपा विधायक होने के बावजूद खुद की अनदेखी किए जाने के आरोप लगाते रहे हैं। ऐसे में अखिलेश का यह कदम आपसी तल्खी को कम करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
14 से 18 सितंबर तक धरना देगी सपा
सपा विधानमंडल दल के मुख्य सचेतक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि यूपी सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सूखा प्रभावित होने के बाद भी राहत नहीं दी जा रही है। मीडिया से बातचीत में कहा कि किसानों के मुद्दे को लेकर सदन से सड़क तक संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों कि पुरानी पेंशन का मामला भी पार्टी की प्राथमिकता है। संस्कृत भाषा, विद्यालय हमारा मुख्य एजेंडा है। इस मुद्दे को लेकर 1 4 से विधानसभा में धरना देंगे। यह 18 तक चलेगा। 11 बजे से दो बजे तक।
चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरना करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है। राजधानी में महिला की लाश मिलना निंदनीय है। आए दिन महिला उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं।

Check Also

एनडीए सरकार को झटका : ईडी को फटकार

‘‘सोनिया गांधी व राहुल गांधी को नोटिस जारी करने से कोर्ट ने किया इनकार‘‘‘‘नेशनल हेराल्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *