अनुपम दुबे के ब्लाक प्रमुख भाई बब्बन दुबे जिला बदर, एसडीएम को मिला कार्यभार

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  बीते दिनों जिलाधिकारी ने कई मामलों में आरोपी मैनपुरी जेल में निरुद्ध अनुपम दुबे के दोनों भाई व्लाक प्रमुख बब्बन दुबे व डब्बन दुबे को जिला बदर किया है। अब ब्लाक प्रमुख का कार्यभार वापस लेकर एसडीएम सदर को सौंपा है।
विवरण के अनुसार जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने जारी आदेश में कहा है कि अमित दुबे (बब्बन) को क्षेत्र पंचायत प्रमुख को जिला बदर घोषित किया गया है, जिससे अब वह अपने पद का निर्वाहन जिला बदर की अबधि तक करने में असमर्थ हैं। लिहाजा अमित दुबे की जिला बदर की अबधि 6 महीने तक ब्लाक प्रमुख के पद का निर्वहन की जिम्मेदारी एसडीएम सदर को दी गयी है।

Check Also

अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर हमला : सोने की कीमतें बढ़ने को बताया आर्थिक अनिश्चितता का संकेत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को सोने के भाव एक लाख …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *