कन्नौज : चार सेवानिवृत्त कार्मिकों को एसपी ने दी भावभीनी विदाई

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज जिला पुलिस से चार कर्मी अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन सभागार में सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियी हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक कुँअर अनुपम सिंह ने विदाई समारोह में सम्मिलित होकर पुलिस कर्मियों  को उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक  एवं अन्य अधिकारियो द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिस कर्मियों को अपनी शुभकामनायें दी गई।

आज सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों में उप निरीक्षक अशोक कुमार, उप निरीक्षक मुकीमउद्दीन, उप निरीक्षक दिलीप कुमार और फायरमैन नसीबधारी शामिल हैं।

अटैचमेंट क्षेत्र

Check Also

भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए 42 नामाकंन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के लिए आज 42 नामाकंन किये गये। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *