फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) डीएम ने सीएचसी फतेहगढ़ में फीता काटकर लेवर रूम का शुभारम्भ किया। इस दौरान लेवर रूम एवं गर्भवती महिलाओं हेतु बनाये गये वार्ड का निरीक्षण किया।
आपको बतादें कि फतेहगढ़ में लेवर रूम ना होने के कारण गर्भवती महिलाओं को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, प्रसव हेतु जिला अस्पताल/प्राइवेट नर्सिंग होम में जाना पड़ता था। जिसका आज जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने फीता काटकर शुभारम्भ कर दिया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी फतेहगढ़ में आज से गर्भवती महिलाओं के प्रसव हेतु लेवर रूम का शुभारम्भ किया गया। लेवर रूम में अच्छे डाक्टर्स एवं ट्रेंड एएनएम/स्टाफ की तैनाती की गयी है। सीएचसी फतेहगढ़ में गर्भवती महिलाओं हेतु प्राइवेट नर्सिंग होम से अच्छी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करायी गयी है। साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किये गये हैं।
कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा0 दीपक कटारिया, चिकित्सा अधीक्षक फतेहगढ़ आदि उपस्थित रहे।
