समाधान दिवस : थाना मेरापुर पहुंच डीएम-एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्यायें

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) हर शनिवार को लगने वाले थाना दिवस के मौके पर फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने हेतु डीएम-एसपी आज थाना मेरापुर पहुंचे। जहां उन्होने मौके पर आये फरियादियों की समस्यायें सुनी।
आपको बतादें कि जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में आज थाना मेरापुर में थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी समस्याओं से निजात पाने हेतु फरियादी थाने में डीएम-एसपी के समक्ष पहुंचे। जहां डीएम-एसपी ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। समस्यायें सुन डीएम-एसपी ने फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाते हुए सम्बन्धित अधिकारी को दिशा निर्देश दिये।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *