सैफई में नेता जी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे फर्रुखाबाद के पूर्व जिलाध्यक्ष व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव आज सैफई नेताजी को श्रद्धाजंलि देने पहुंचे। जहां उन्होने अखिलेश यादव से मिलकर सद्भावना व्यक्त की।
आपको बतादें कि देश के पूर्व रक्षा मंत्री एंव समाजवादी पार्टी के संरक्षक मा0 मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के वेदांता अस्पताल में देहांत हो गया था, जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके अंतिम दर्शन को देश की कई हस्तियां शामिल हुईं। जिसके बाद सैफई में श्रद्धाजलि सभा चल रही है। जहां देश-प्रदेश की कई हस्तियों का श्रद्धाजंलि देने का तंाता लगा हुआ है। इसी क्रम में आज सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिहं यादव एंव निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विजय यादव भी नेता जी के पैतृक गांव सैफई पहुंच कर श्रद्धाजंलि अर्पित की और अखिलेश यादव से मिलकर इस दुःखद घड़ी में सद्भावना व्यक्त की।

Check Also

कुदरत के सबक को कब पढ़ेगा इंसान?”

पाँच साल पहले कोविड-19 लॉकडाउन ने जहां दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, वहीं पर्यावरण को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *