सीएम केजरीवाल की केंद्र से मांग : भारतीय नोट पर गांधीजी के साथ हो भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की कि भारतीय नोट पर राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की भी तस्वीरें हों। फिलहाल भारतीय नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर होती है, ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मांग चैंकाने वाली है।
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मांग की है, ‘मेरी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से अपील है कि वे भारतीय नोट पर महात्मा गांधी के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीरें भी होनी चाहिए। नए करेंसी नोट पर श्री गणेश जी और श्री लक्ष्मी जी की भी तस्वीरें लगाई जाएं।’ गुजरात विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सीएम केजरीवाल की इस मांग को हिंदुत्व से जोड़ा जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल ने एक बार से हिन्दुत्व कार्ड खेला है।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे कहा कि यदि भारतीय नोट के एक हिस्से में महात्मा गांधी और दूसरी तरफ लक्ष्मी-गणेश की तस्वीरें होंगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा। सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि हमारा देश आज भी विकासशील देश है। हमारे देश को आज भी गरीब माना जाता है। हम सब चाहते हैं कि भारत विकसित और अमीर देश बने। हर भारतवासी और भारत का हर परिवार अमीर हो। फिलहाल उनकी इस मांग को हिन्दुत्व कार्ड के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव में पूरे जोरशोर से जुटी है। इसके साथ पार्टी ने हिमाचल प्रदेश चुनाव में भी हाथ आजमाने की बात कही है।

Check Also

सपा मुख्यालय के बाहर विवादित पोस्टर पर बवाल : अखिलेश यादव ने सपा कार्यकर्ताओं को दी हिदायत

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी यानी सपा मुख्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *