स्व.अटल बिहारी वाजपेई जयंती : गोष्ठी में डाला गया व्यक्तित्व पर प्रकाश
फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) कायमगंज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम व अनुगूंज के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में अध्यक्ष प्रोफेसर रामबाबू मिश्र रत्नेश ने कहा कि अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से प्राप्त संस्कारों से पुष्पित और पल्लवित हुए। वे पत्रकारिता की कठोर साधना से तपे…

