गणेश विसर्जन पर हाई-फाई डीजे बजाने पर पुलिस की सख्ती

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  गणेश महोत्सव की धूमधाम के बीच फर्रुखाबाद में गणेश विसर्जन यात्राओं पर पुलिस की सख्ती ने विवाद खड़ा कर दिया है। रेलवे रोड क्षेत्र में पुलिस ने विसर्जन यात्रा को रोकते हुए डीजे बंद करा दिया, जिसके बाद भक्तों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को भक्तों ने धार्मिक…

कन्नौज: “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” सख्ती से लागू कराएं: डीएम

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री व पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में  जिला कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में जनपद कन्नौज स्थित सभी पैट्रोल पम्प मालिको के साथ सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित “नो हेलमेट नो फ्यूल” पर शत प्रतिशत कार्यवाही करने को लेकर बैठक हुई। सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित मुख्यमंत्री…

अब इतिहास बनी 171 साल पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा : स्पीड पोस्ट से पहुंचेगी पाती

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। ब्रिटिश काल से चली आ रही 171 वर्ष पुरानी रजिस्टर्ड डाक सेवा अब इतिहास बन गई है। डाक विभाग ने एक सितंबर से इसकी बुकिंग बंद कर दी है। स्पीड पोस्ट सेवा में इसका विलय कर दिया है। अब स्पीड पोस्ट सेवा के जरिए डाक पहुंचेगी। यह सुविधा थोड़ी महंगी जरूर है।…

एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एलएलवी छात्रों पर लाठी चार्ज : सीएम योगी सख्त नाराज, सीओ,कोतवाल और चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही

‘‘शाम तक मांगी रिपोर्ट‘‘लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी के बाराबंकी में रामस्वरूप विश्वविद्यालय के एलएलबी छात्रों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज की घटना का सीएम योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताई है। सीओ सिटी हर्षित चौहान को हटाने के निर्देश दिए हैं। लाठी चार्ज…

यूपी में पुलिस ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं और एलएलबी छात्रों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी के बाराबंकी के गदिया के श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता के चल रहे पाठ्यक्रमों को लेकर छात्रों का आक्रोश सोमवार को भड़क उठा। आक्रोशित छात्रों ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जमकर हंगामा काटा। सुबह से ही शुरू हुए धरना प्रदर्शन व हंगामे के कारण परिसर में दिनभर अराजकता…

एसपी ने पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 27 उपनिरीक्षकों को दी नई तैनाती

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। फतेहगढ पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत 27 उपनिरीक्षकों को पुलिस अधीक्षक आरती सिंह नें बीती रात नई तैंनाती दे दी, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त होगी।पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत उपनिरीक्षक कल्लू प्रसाद यादव को थाना कमालगंज, सुरेश कुमार को थाना अमृतपुर, अब्दुल खालिक को थाना मऊदरवाजा, मुकेश वाजपेयी को शमसाबाद, जसवीर…

शिक्षकों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी : सुविधा से जंजाल तक की यात्रा

हरियाणा की ट्रांसफर पॉलिसी : सुधार की ज़रूरत या असंतोष का अड्डा सरकार ने पारदर्शिता और न्याय की मंशा से ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की थी, लेकिन आज यह नीति शिक्षकों के लिए बोझ और असंतोष का कारण बन चुकी है। हरियाणा की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी, जो 2016 में शिक्षकों के लिए पारदर्शिता का प्रतीक…

उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर, एक नहीं…अब तीन किमी के अंदर होगा स्कूलों का विलय

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विलय को लेकर बड़ी खबर है। अब तीन किमी के अंदर आने वाले स्कूलों को मर्ज किया जाएगा। अभी तक एक किमी के अंदर के स्कूलों को मर्ज किया जा रहा था। इसके लिए शासन ने शिक्षा मंत्रालय के आदेश का अनुपालन करने के लिए…

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का बडा खुलासा : 1912 पर निस्तारित कर दी गई शिकायत, पीड़ित से किसी ने हाल तक नहीं पूछा

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बिजली विभाग की हेल्पलाइन 1912 पर फील्ड के अभियंताओं के द्वारा फर्जीवाड़ा किए जाने का खुलासा खुद ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने किया है। ऊर्जा मंत्री ने पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉक्टर आशीष कुमार गोयल और प्रबंध निदेशक पंकज कुमार को पत्र लिखकर कहा है कि जिन पीड़ितों की समस्याओं को 1912…

हरियाणा में 25 सितंबर से लाडो लक्ष्मी योजना का आगाज : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2100 रुपये

‘नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  हरियाणा सरकार ने महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान को बढ़ाने के लिए दीन दयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट की बैठक के बाद इस योजना का ऐलान किया।कब होगा शुभारंभ?सीएम सैनी ने कहा “हमने आज महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा…