कन्नौज : जिले की एसओजी टीम को मिला एक लाख का नकद पुरस्कार

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिले की एसओजी टीम को एडीजी जोन ने 1 लाख का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। ये पुरस्कार टीम को इनामी डकैत की गिरफ्तारी करने के लिए दिया गया, जोकि मध्यप्रदेश का रहने वाला शातिर बदमाश है। ऐसे तीन बदमाशों पर एक-एक लाख का ईनाम घोषित किया गया…

कन्नौज : तीनो विधान सभा क्षेत्रों में बनेंगे एक एक पंचायत उत्सव भवन 

डीएम ने की निर्माण समिति की बैठक, दिए निर्देश बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में पंचायत उत्सव भवन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।  जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक पंचायत उत्सव भवन का निर्माण किया जाना है। यह भवन ग्रामवासियों के लिए…

यूपी के स्कूलों के विलय के बाद खाली हुए कैंपस में चलेंगी बालवाटिकाएं, 8800 एजुकेटर रखने की प्रक्रिया शुरू

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। प्रदेश में कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के विलय (पेयरिंग) के बीच खाली हो रहे विद्यालयों में बालवाटिका को बेहतर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके तहत 8800 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालयों में बालवाटिका के लिए अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन (ईसीसीई) एजुकेटर रखने की प्रक्रिया शुरू की गई है।…

कन्नौज : दक्षिणाचल के एमडी ने ली बैठक तो लग गयी बिजली वालो की शिकायतों की झड़ी

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम कर प्रवंध निदेशक नीतीश कुमार  ने जन प्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बिजली की खराब व्यवस्था पर जन प्रतिनिधियों ने शिकायत की। विभागीय जेई के फोन न उठाने पर नाराजगी जताई गई। विजिलेंस टीम पर भाजपा व सपा के प्रतिनिधियों…

कन्नौज : नवाब की सम्पत्ति दूसरे दिन भी कुर्क, अब तक हुई दो करोड़ अड़तीस लाख की कुर्की

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  नाबालिग से रेप के आरोपी नवाब सिंह यादव की संपत्तियों को कुर्क करने की कार्यवाही लगातार दूसरे दिन भी की गई। इस बार करीब डेढ़ करोड़ कीमत की जमीनों को कुर्क किया गया, जोकि नवाब सिंह की मां और पत्नी के नाम दर्ज हैं। पूर्व सपा नेता नवाब सिंह यादव…

कन्नौज: कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम ने की शांति समिति की बैठक

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में गुरू पूर्णिमा (आषाढ़ी पूर्णिमा), सावन माह एवं कांवड यात्रा आदि पर्वों त्योहारो के उपलक्ष्य में जिला शांति समिति की आयोजित बैठक के दौरान कहा कि हरदोई मोड़ से मेंहदीघाट पुल तक जर्जर/ गड्डायुक्त मार्ग को गड्डामुक्त किया जाये। उन्होंनें कहा…

कन्नौज : पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह और नीलू की 91 लाख की अचल संपत्ति कुर्क

डीएम न्यायालय ने किए है 2 करोड़ 38 लाख से अधिक की सम्पत्ति कुर्क करने के आदेश बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव और उसके भाई नीलू की सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। यह कार्रवाई जिला मजिस्ट्रेट आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के आदेश पर की गई। जिसमें पुलिस प्रशासन और…

जिलाधिकारी ने स्वर्गधाम पांचालघाट पर वट वृक्ष का रोपणकर बताई महिमा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। आज दिनांक 6 जुलाई को स्वर्गधाम पांचालघाट पर फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कुल 101 पौधों का रोपण किया गया। ,जिलाधिकारी के द्वारा वट वृक्ष का रोपण किया गया। उनके द्वारा वेदों में वर्णित वट वृक्ष की महिमा को विस्तार से बताया गया और कहा कि…

श्रद्धालुओं को बौद्ध तीर्थ दर्शन और पंच तख्त यात्रा कराएगी योगी सरकार : मिलेगा आर्थिक सहयोग

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बौद्ध और सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्राओं की आस पूरी करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को बैठक में निर्देश दिया कि बौद्ध श्रद्धालुओं की विशिष्ट तीर्थ यात्राओं के लिए बौद्ध तीर्थ दर्शन योजना और सिख श्रद्धालुओं के लिए पंच…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में छह पुलिसकर्मी सस्पेंड

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जनपद फिरोजाबाद में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल द्वारा समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई ‘‘आपत्तिजनक’’ टिप्पणी मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पर छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने एक बयान में…