एसपी ने किया फेरबदल : थानध्यक्ष कादरी गेट व कम्पिल सहित चार के तबादले

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। बीती रात पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने थानाध्यक्ष कंपिल व कादरी गेट के साथ चार का तबादला कर दिया है, जिससे पुलिस महकमें में ह्ड़कंप मचा है।एसपी ने थानाध्यक्ष कम्पिल कपिल कुमार को थानाध्यक्ष कादरी गेट के पद पर तैनात किया है, कोतवाली फतेहगढ़ की सराह चौकी के प्रभारी नितिन कुमार को…

एएसपी और सीओ सिटी ने पैदल गश्त के दौरान ज्वेलर्स की दुकानों का किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में बुधवार को कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पैदल गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने मुख्य बाजारों और ज्वेलर्स की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों…

रोजगार मेले में 147 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ठण्डी सड़क में रोजगार / अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेले में 06 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया व रिक्तियां 300 के सापेक्ष मेला में 198 अभ्यर्थी उपस्थित हुये। मेला में कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा 198 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर कुल 147 अभ्यर्थियों का जॉब के लिए चयन…

कन्नौज : पेट्रोल पंप अनापत्ति प्रमाण पत्र जल्द जारी करें: डीएम

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में विभिन्न ऑयल कंपनियों से प्राप्त पेट्रोल पंप अनापत्ति प्रमाण पत्रों के निर्गमन एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि अब तक प्राप्त कुल लंबित 26 प्रकरणों में से 8 का निस्तारण किया जा…

कन्नौज : देवेंद्र सिंह नए एडीएम एफआर, विजय मिश्रा एडीएम न्यायिक बने

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिले में कल देर शाम राजस्व प्रशासन ने अचानक एक बड़ा फेरबदल हुआ। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशीष कुमार सिंह को मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण का सचिव बनाकर स्थानांतरित कर दिया गया। अभी तक जिले में एडीएम न्यायिक के रूप में काम कर रहे देवेंद्र सिंह को जिले का…

फ़ाइलों के बीच मरती संवेदनाएँ : नौकरशाही, सत्ता और संवेदनहीनता

जब शासन सेवा से अधिक अहंकार बन जाए — फ़ाइलों के बीच मरती संवेदनाएँ, सत्ता का चेहरा संवेदना का शून्य बनकर, लोकतंत्र को मशीन बना देता है जहाँ नियम ज़्यादा हैं और रिश्ते कम। – डॉ. सत्यवान सौरभ नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। हमारे समय की सबसे बड़ी त्रासदी यह नहीं है कि समाज अन्याय से…

भाजपा विधायक की मांग के बाबजूद नहीं हुई कार्रवाई : बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पर प्रशासन ढीला

“अर्थी सरकार और योगी की निकालिए।” प्रभारी सीएमएस का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल‘‘‘‘औपचारिक जांच कर लौट गए एडी‘‘लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। यूपी के सुल्तानपुर जिले के बिरसिंहपुर अस्पताल के प्रभारी सीएमएस पर लापरवाही के आरोपों के दो दिन बीतने के बाद भी न तो विभागीय कार्रवाई हो सकी और न ही पुलिस केस दर्ज…

थाना समाधान दिवस : डीएम और एसपी ने सुनी जन समस्याएं,निस्तारित करने के दिए निर्देश

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  कादरीगेट थाना क्षेत्र में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें डीएम और एसपी ने थाने पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।जन-सुनवाई के दौरान क्षेत्र के अभिनव नामक किसान ने एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई। किसान…

मिशन शक्ति फेस-5 के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

फर्रूखाबाद।  (आवाज न्यूज ब्यूरो)। नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति फेस-5 के तहत कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े अधिकारों और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता…

कन्नौज : सांसद सेवक के प्रतिष्ठान पर एफएसडीए टीम का छापा, भरे गए मिठाइयों के नमूने

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जनपद में आमजन को शुद्ध,ताजे तथा गुणवत्तापरक खाद्य तथा पेय पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने एवं मिलावटी खाद्य व पेय पदार्थों के निर्माण, वितरण व बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु प्राप्त अभिसूचना के आधार पर आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य…