कन्नौज: समाज कल्याण मंत्री ने गरीबो को बांटे कम्बल 

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने रोमा ऑडिटोरियम में आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की योगी सरकार गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही…

सपा नेताओं ने बीएलए की बैठक में दिया मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज करने पर बल

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  कायमगंज स्थित ग्राम जौरा में पूर्व विधायक अजीत कठेरिया के निवास पर कायमगंज विधानसभा के समस्त बीएलओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गहन मतदाता पुनरीक्षण के कार्य को और अधिक गति देने की बात कही गई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव…

कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन : समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ कोषाधिकारी अम्बरीष बाजपेई के साथ जिलाधिकारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारी तथा 250 से अधिक पेंशनर उपस्थित रहे। कार्यक्रम…

विजय दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि : निकाला ’कैंडल मार्च‘

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आज ’विजय दिवस के अवसर’ पर समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्री के.के. यादव के नेतृत्व में 1971 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु समाजवादी पार्टी द्वारा एक कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। ’कैंडल मार्च आवास विकास स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय से…

पीएसी स्थापना दिवस पर बोले सीएम योगी : यूपी के आत्मविश्वास का कारण कानून का राज, प्रदेश की छवि बदली

‘लखनऊ।  (आवाज न्यूज ब्यूरो) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 78 वर्ष से पीएसी बल का इतिहास अनुशासन, शौर्य, त्याग व समर्पण का रहा है। उन्होंने जवानों से अपील की कि साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता व कठिन प्रशिक्षण ही आपकी पहचान बननी चाहिए। सरकार आश्वस्त करती है कि आपके सम्मान व सरकार के स्तर…

जिलाधिकारी के निर्देश : फसलों का 31 दिसम्बर तक बीमा करबाएं केसीसी धारक किसान

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देश पर जनपद में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) धारक किसानों की फसलों का बीमा अनिवार्य रूप से कराए जाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में फसल बीमा योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें…

जहानगंज थाने का डीआईजी कानपुर ने किया निरीक्षण

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) डीआईजी कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर श्री हरीश चंदर द्वारा थाना जहानगंज का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात तथा शस्त्रागार का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश किए।डीआईजी श्री हरीश चंदर ने थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों…

जैनापुर गांव पहुंची साइबर क्राइम पुलिस : साइबर अपराध के प्रति किया जागरूक

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत थाना साइबर क्राइम फतेहगढ़ की टीम के सतेन्द्र यादव ने थाना राजेपुर के गांव जैनापुर के ग्राम प्रधान की चौपाल पर ग्रामवासियों समेत छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के दौरान थाना साइबर क्राइम…

अधिकारियों की संयुक्त टीम का खाद की 38 दुकानों पर छापा : 4पर कार्यवाही

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कृषि विभाग एवं अन्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मूल्य पर यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु जनपद की समस्त तहसीलों में छापेमारी की।जिला कृषि अधिकारी बी० के० सिंह ने बताया कि तहसील कायमगंज में उप कृषि निदेशक व अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी, तहसील…

कन्नौज : दो सहकारी समितियों पर पाया गया उर्बरक स्टॉक में भारी हेरफेर, होगी कार्रवाई

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) शासन द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में रबी फसलों के दृष्टिगत उर्वरकों की निर्बाध उपलब्धता, निर्धारित मूल्य पर पी०ओ०एस० मशीन के माध्यम से पारदर्शी बिक्री सुनिश्चित कराने हेतु कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गईं। उप निदेशक कृषि को तहसील कन्नौज…