विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश भर के करीब 80 हजार कोटेदारो की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। पिछले छह माह से बकाया लाभांश का भुगतान किए के जाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदेश भर के करीब 80 हजार कोटेदार रविवार से तीन दिन की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान कोटेदार राशन का वितरण नहीं करेंगे। उत्तर प्रदेश सस्ता गल्ला विक्रेता परिषद समेत अन्य संगठनों की अपील पर कोटेदारों…

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब नहीं मांगे जाएंगे गैरजरूरी कागज : डॉ. आशीष कुमार गोयल

‘‘21 एवं 22 जुलाई को भी लगेंगे बिल सुधार कैम्प‘‘ लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। कारपोरेशन के अध्यक्ष ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि अब किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी सेवा शिकायत पर उपभोक्ताओं से अनावश्यक दस्तावेज नहीं मांगे जाएंगे। केवल चेन्ज ऑफ…

अब पुराने और अलग-थलग पडे सपा नेताओं को पार्टी की मुख्य धारा में लाने की तैयारी

‘‘मुख्तार अहमद “टेनी” के घर से हुई शुरूआत, शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित‘‘फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी इन दिनों पूरी तैयारी के साथ 2027 का तानाबान बुन रही है, पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा नेता गाँव-गाँव गली-गली घूमकर पार्टी की नीतियों एंव विचारधारा का बखान कर रहे हैं, नई हवा है नई सपा…

कांवड़ियों ने बेटे के सामने सीआरपीएफ जवान की लात-घूसों से की पिटाई : सात गिरफ्तार

‘‘टिकट लेने और गांजा मांगने को लेकर विवाद होने की स्टेशन पर चर्चा‘‘लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन मिर्जापुर के प्लेटफार्म नंबर एक पर बुकिंग कार्यालय के पास शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर सीआरपीएफ जवान और कांवड़ियों में विवाद हुआ। विवाद के बाद कांवड़ियों ने लात-घुसों से सीआरपीएफ जवान की पिटाई कर दी। रेलवे…

बिहार सीएम नीतीश कुमार की घोषणा पर यूपी के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा : न बिजली आएगी और न बिल, हो गई फ्री

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। मथुरा आए उत्तर प्रदेश के ऊर्जा और शहरी विकास मंत्री एके शर्मा ने बिहार सीएम के मुफ्त बिजली की घोषणा पर तंज कसा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि बिहार में बिजली फ्री है, लेकिन आएगी तब तो फ्री होगी। बिजली आएगी नहीं तो फ्री ही कही जाएगी। न बिजली आएगी और…

कन्नौज : कल से बटेगा निशुल्क राशन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत माह अगस्त के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण दिनांक 20.07.2025 से 10.08.2025 के मध्य निःशुल्क वितरण किया जाना है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय कार्डधारकों को 14…

कन्नौज : तीनो तहसीलो में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस, पहली बार लगे आयुष कैम्प

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में तहसील तिर्वा, छिबरामऊ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आशीष कुमार सिंह और सदर में मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सम्पन्न हुआ। तिर्वा समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से कुल 151 शिकायतें प्राप्त हुईं,…

कन्नौज : पीएम सूर्यघर, युवा उद्यमी और जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में पीएम सूर्य घर, सांसद/विधायक निधि, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना, जल जीवन मिशन के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई।  जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना की समीक्षा करते हुये कहा कि युवा मित्र नियमित बैंक जाकर लंबित आवेदनों…

कन्नौज : स्कूल मर्जर के खिलाफ सपा का जोरदार प्रदर्शन

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बेसिक स्कूलों के मर्जर और अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंच कर सपाई चिलचिलाती गर्मी में ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गए और गलत नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां की अगुवाई…

बातों से नहीं-लाठी से मानेंगे शांति भंग करने वाले : मुहर्रम और कांवड़ यात्रा पर सीएम योगी का बड़ा बयान

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुहर्रम के जुलूसों और सावन की कांवड़ यात्रा को लेकर एक कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग शांति भंग करते हैं, और बातों से नहीं, लाठी से समझते हैं। उन्होंने यह टिप्पणी जौनपुर में मुहर्रम के दौरान ताजिये से जुड़ी दुर्घटना…