कन्नौज : हाथ से हाथ जोड़ो की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

बृजेश चतुर्वेदी

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय मकरंदनगर कन्नौज में अनिल यादव प्रांतीय अध्यक्ष कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र द्वारा ब्लॉक अध्यक्षों व नगर अध्यक्षों के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत एक बैठक की गई ।

जिसमें जिला अध्यक्ष दिनेश पालीवाल द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के प्रचार व प्रसार हेतु सभी ब्लॉक व नगर अध्यक्षों व जिले के आए हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विचार विमर्श किया गया। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय पांडे ,पूर्व जिला अध्यक्ष उषा दुबे ,महिला जिला अध्यक्ष रीना सिंह वर्मा, सरफराज हुसैन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, रमेश सविता तालग्राम ब्लॉक अध्यक्ष, अशोक कनौजिया तिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष, फैसल खान कन्नौज ब्लॉक अध्यक्ष, विकास मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष छिबरामऊ, शकील अहमद  ब्लॉक अध्यक्ष गुगरापुर , कलीम खान नगर अध्यक्ष समधन, शिव नरायण  शर्मा नगर अध्यक्ष तिर्वा अन्य कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

अमृतकाल में अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला? : अखिलेश यादव

‘‘शिक्षक पर एफआईआर को लेकर अखिलेश यादव का भाजपा पर निशाना‘‘लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *