देश के संविधान को खत्म करना चाहती है भाजपा : शिवपाल

मैनपुरी।(आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा को कटघरे में खड़ा किया। कहा कि भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह ने मंगलवार को मैनपुरी में निकाय चुनाव के लिए प्रचार को पहुंचे थे। कहा कि भाजपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। मनमानी का दौर चल रहा है। कहा कि भाजपा के लोग संविधान को खत्म करना चाहते हैं।
इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि यह लोग बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानून को खत्म करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राष्ट्रवाद और राज धर्म की बात करते हैं, परंतु यह सिर्फ बातें हैं। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। उनके लोग मनमानी कर रहे हैं। भाजपा के राज में किसी की कोई सुनने वाला नहीं है।
शिवपाल यादव ने निकाय चुनाव में सभी सीटों पर जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि करहल के साथ स्व. मुलायम सिंह यादव से लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक का नाम जुड़ा है। इसलिए निकाय चुनाव में हर एक कार्यकर्ता पूरी ताकत से एकजुट होकर काम करे और पार्टी को जीत दिलाएं, यही नेताजी मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Check Also

यूपी के बरेली में 9 साल से सरकारी नौकरी कर रही पाकिस्तानी महिला फरार : पुलिस की तलाश जारी

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)। पाकिस्तान से संबंधित एक महिला शुमायला खान, जो बरेली में पिछले 9 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *