बुद्ध पूर्णिमा पर संकिसा में धूमधाम से निकाली गई धम्म यात्रा

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर संकिसा में भगवान बुद्ध की झांकियों की धम्म यात्रा निकाली गई। इस दौरान बुद्धम शरणम गच्छामि का उद्घोष होता रहा। धम्मा लोको बुद्ध विहार प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनागारिक कर्मवीर शाक्य ने सुबह 7.30 बजे फीता काटकर धम्म यात्रा की झांकियों को रवाना किया।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीओ सोहराब आलम एवं मेरापुर थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने यात्रियों की सुविधा के लिए धम्म यात्रियों को आधी सड़क पर चलने के लिए रस्सा लगवाया। बौद्ध अनुयायियों ने बौद्ध धर्म की क्या पहचान, मानव मानव एक समान। जब तक सूरज चांद रहेगा, बौद्ध धर्म का नाम रहेगा। बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि का उद्घोष किया। पुरातत्व विभाग के स्थल पहुंचने पर बौद्ध अनुयायियों ने तीन बार बुद्ध स्तूप की परिक्रमा की। सभी लोगों ने मोमबत्तियां जलाकर स्तूप के निकट बुद्ध की पूजा की। अनागारिक कर्मवीर शाक्य ने बौद्ध धर्म की वैज्ञानिक व्याख्या करते हुए कहा कि बुद्ध कहते थे कि जो बातें पुस्तकों में लिखी हैं उसे तब तक न माने जब तक वह बातें बुद्धि की कसौटी पर खरी न उतरे। उस बात को भी न माने जो मानव के अहित में हो। श्री शाक्य ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 1956 में जब से बौद्ध धर्म अपनाया तब से बौद्ध धर्म का कारवां निरंतर बढ़ता गया है और बढ़ता ही रहेगा।
धम्म यात्रा में भिक्षु अश्वघोष,भिक्षु कंचन बोधि भिक्षु धम्म मित्र पखना सहकारी संघ के अध्यक्ष रघुवीर शाक्य, बुद्ध विहार के प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, महेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *