सपा सुप्रीमों का पीएम मोदी पर तंज, बोले- एक क्या, 3 महीने रहें बनारस में, आखिरी समय वहीं रहा जाता है

सपा सरकार बनने पर आंदोलन में शहीद किसानों के परिजनों को हम 25 लाख रुपए का मुआवजा देंगे: अखिलेश

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  काशी विश्वनाथ धाम में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे पर सपा संप्रीमों अखिलेश यादव ने तीखा तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेता एक महीना क्या, 3 महीने तक बनारस में रहना चाहिए। वो जगह रहने के लिए अच्छी है। आखिरी समय में वहीं रहा जाता है।
अखिलेश ने अपने ग्रह गांव सैफई में यह भी कहा कि यूपी की जनता इस बार भाजपा सरकार को हटा देगी। जो एक्सप्रेस-वे बने हैं, वे सपा के एक्सप्रेस-वे हैं। भाजपा हमारे सामने झूठ बोल सकती है, लेकिन भगवान के सामने नहीं। उन्होंने ऐलान किया कि सपा सरकार बनने के बाद जान गंवाने वाले किसानों के परिजनों को हम 25 लाख रुपए का मुआवजा देंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि खाद के लिए किसान लाइन में लगा है, सरकार जवाब नहीं दे पा रही है। किसान को खाद व बिजली सस्ती चाहिए सरकार उसे नहीं दे पा रही है। जिस तरह से राशन का वितरण हो रहा है क्या पर्याप्त न्यूट्रीशियन गरीब को मिल रहा है। गरीबों को घी व दूध का इंतजाम क्यों नहीं किया गया। सरसों का तेल आज लोग महंगा खरीद रहे हैं। सीएम की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में अपने ही लोगों को पैदल कर दिया है। उन्होंने नाम लिए बगैर कहा कि एक नेता को पैदल कर दिया गया तो दूसरे को स्टूल पर बैठा दिया गया है। जो कृषि कानून पहले वापस होने चाहिए थे, वो अब लिए गए, वरना 700 किसानों की जान नहीं जाती। इतना बड़ा आंदोलन किसानों को नहीं करना पड़ता।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में किसानों के हकों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि विकास के कार्य सपा ने ही कराए. लखनऊ के डीजीपी हेडक्वार्टर को उनकी सरकार के कार्यकाल में ही बनवाया गया था। 112 पुलिस सेवा उन्होंने ही शुरू की थी। इटावा में लायन सफारी को आज तक शुरू नहीं किया गया है। जेल का उद्घाटन तो हो गया, लेकिन उसे अभी तक चालू नहीं किया जा सका है। इटावा में सरकार ने भेदभाव किया और यहां के सारे विकास कार्य रोक दिए गए। इटावा के वर्ड फेस्टिवल को सरकार ने रोक दिया। एटा में बिजली के कारखाने का काम आज तक पूरा नहीं किया गया। सैफई के क्रिकेट स्टेडियम की हालत बदतर कर दी गई।

Check Also

समाजवादी पार्टी का सपा सांसद रामजी लाल सुमन पर हमले के विरोध में विशाल धरना प्रदर्शन

‘‘भाजपा पर लगाया दलितों और पीडीए के खिलाफ मानसिकता से काम करने का आरोप’‘‘फर्रुखाबाद l …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *