फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने आज गंगा दशहरा पर्व के चलते पाचांलघाट पर निरीक्षण कर जाएजा लिया। उन्होने माहतहों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि पुल पर जाम न लगने पाये। जेब कतरों पर पैनी नजर बनाये रखे। आस्था की डुबकी लगाने आये श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
