महादेव के जयकारों के साथ निकली ऐतिहासिक कांवर यात्रा

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) श्रावस मास में हिन्दू महासभा एंव जय भोले बाबा कमेटी की ओर से आज कावंर यात्रा निकाली गई। जिसमें महादेव के जयकारों के साथ महादेव प्रेमी ऐतिहासिक कावंर यात्रा में झूमते नजर आये। जहां सैकड़ांे कावरिंयों ने गंगा से जल भरकर पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में जलाभिषेक किया।
हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा ने बताया कि आज हिन्दू महासभा एंव जय भोले बाबा कमेटी की ओर से कावंर यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों कावरियों ने महादेव को समर्पित कार्य में भाग लिया। यात्रा दुर्वाशा ऋषि आश्रम से शुरु होकर पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। यात्रा में माताओं और बहनों ने भी प्रतिभाग किया। पाण्डेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे सैकड़ों कावरियों ने पाण्डेश्वर नांथ मंदिर में महोदव को जलाभिषेेक किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक,अक्षय अरोड़ा,प्रमोद द्विवेदी,अभिषेक बाजपेई,मुनीष मिश्रा,सचिन शर्मा,सौरभ मिश्रा,आशु अग्रवाल आदि महादेव प्रेमि मौजूद रहे।

Check Also

समाजवादी शिक्षक सभा द्वारा पीडीए पंचायत का आयोजन

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी शिक्षक सभा के तत्वावधान में कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के कड़िउल्ली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *