बदांयू लोकसभा सीट से चुनाव लडेंगे चाचा शिवपाल, पांच सीटों पर सपा उम्मीदवारों का ऐलान

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा और सीनियर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव बदायूं सीट से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार होंगे। अब तक पार्टी ने 31 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। कैराना सीट पर भी सपा ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। इस सीट को लेकर आरलएडी के साथ सपा का पेंच फंस गया था।
बदायूं सीट से धर्मेंद्र यादव दो बार सांसद रह चुके हैं। पिछले चुनाव में वो संघमित्रा मौर्य से हार गए थे। धर्मेंद्र यादव को इस बार यहां से टिकट नहीं दिया गया है। सपा के इस फैसले को स्वामी प्रसाद मौर्य की घेराबंदी के तौर पर भी देखा जा रहा है। संघमित्रा मौर्य बदायूं में डटी हुई हैं, वो इस सीट पर अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। बीजेपी ने हालांकि, अभी तक उनके नाम का ऐलान नहीं किया है लेकिन सिटिंग सांसद के तौर पर उनकी तैयारी जोरों पर है।
पार्टी की नई लिस्ट में कौन कौन उम्मीदवार?
कैराना- इकरा हसन
बदायूं- शिवपाल सिंह यादव
बरेली- प्रवीण सिंह ऐरन
हमीरपुर- अजेंद्र सिंह राजपूत
वाराणसी- सुरेन्द्र सिंह पटेल
इस बीच धर्मेंद्र यादव की सीट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र यादव को समाजवादी पार्टी आजमगढ़ से टिकट दे सकती है।

Check Also

कन्नौज: पोषण ट्रेकर एप के सही उपयोग के लिए कार्यकर्त्रियों को दें प्रशिक्षण: डीएम

मनरेगा कार्यो में चल रहे निर्माण 30 तक पूरे न हुए तो तय होगी ज़िम्मेदारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *