ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत,परिजनों में कोहराम

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक पर सवार के टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
आपको बतादें कि अमृतपुर थाना क्षेत्र के निवासी नगला हूसा निवासी 35 वर्षीय गोपाल सिंह सोमवंशी पुत्र अश्वनी सोमवंशी की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोपाल सिंह सोमवंशी बाइक पर सवार होकर चाचा के साथ शाहजांहपुर के जलालाबाद से वापस अपने घर लौट रहा था। तभी तहसील अमृतपुर के निकट राजेपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर नें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी सूचना पुलिस को लगी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने समय रहते गोपाल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Check Also

रानी अहिल्याबाई होल्कर ने न्याय प्रिय शासन देकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया : प्रदेश उपाध्यक्ष

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर भाजपा के प्रदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *