लाखों की अफीम सहित अभियुक्त गिरफ्तार,एएसपी ने दी जानकारी

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) लाखों की अफीम के साथ अभियुक्त को थाना नबावगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक डा0 संजय कुमार ने फतेहगढ़ स्थित पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान दी।
उन्होने बताया कि आज थाना नबावगंज पुलिस ने झारखण्ड राज्य के जनपद हजारीबाग थाना विशुनगढ़ के ग्राम नागी ऊचाधान निवासी विपिन कुमार महतों पुत्र गिरीधारी लाल महतों को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस को गिरफ्तारी के दौरान 4 किलो अवैध अफीम जिसकी लगभग कीमत 72 लाख रुपये है। इसके अलावा 1 मोबाइल,1 पर्स जिसमें 1250 रुपये नगद,1 आधार कार्ड,1 पैन कार्ड,1 गैस कार्ड,1 इण्डिया पेमेंट बैंक व अन्य फटे कागज बरामद हुए।

Check Also

जिंप अध्यक्ष मोनिका यादव के नई बस्ती स्थित आवास पर पहुंचेगें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

रानी अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रि-शताब्दी वर्ष स्मृति अभियान के अंतर्गत होगा फर्रुखाबाद जिला पंचायत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *