राजेपुर में भाजपा पर बरसे पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव,सपा सरकार बनने पर भाजपा ऐसे भागेगी जैसे भारत छोड़कर भागे थे अग्रेंज

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव इन दिनों अमृतपुर विधानसभा में सपा की रीढ़ मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में आज उन्होने राजेपुर क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा, ‘सपा सरकार बनने पर भाजपा ऐसे भागेगी जैसे अग्रेंज भारत छोड़कर भागे थे।’
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नरेन्दं्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में काबिज भाजपा सरकार में किसान,नौजवान एंव महिलायें सभी परेशान हैं। भाजपा सरकार में गुंडो की फौज भरी हुई है,दिनदहाड़े लड़कियों के साथ रेप कर दिये जाते हैं। जिसका उदाहरण हाथरस कांड में देखने को मिला था। भाजपा सरकारी खजाने एंव सरकारी एंजेसियों का दुरुपयोग कर विपक्षियों पर दबाव बनाने की कोशिश में है। कोरोना काल में गंगा में लाशों का अंबार लग गया लेकिन भाजपा ने सरकारी आंकड़ों को छुपाया। जिन समाचारों ने सच दिखाने की कोशिश उन पर रेड डलवाकर दबाव बनाया, जिससे वह सच न दिखा सकें लेकिन जनता सब जानती है। यही जनता भाजपा को 2022 में उखाड़ फेंकेगी और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर प्रचंण्ड बहुमत की सरकार बनायेगी।

Check Also

गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताप लायेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *