बेईमानी के बावजूद 4 जून को भाजपा की विदाई तय : अखिलेश यादव

कन्नौज।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार कहा कि भाजपा की बेईमानी के बावजूद चुनाव अच्छा चल रहा है और चार जून को भाजपा की विदाई तय है।
दरअसल, अखिलेश यादव अचानक कन्नौज पहुंचे हैं और यहां वह लगातार बूथों पर जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, सपा मुखिया अखिलेश यादव उन बूथों पर जा रहे हैं, जहां सपा कार्यकर्ता लगातार गड़बड़ी और मारपीट की शिकायत कर रहे हैं। कन्नौज के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे यादव ने दावा किया कि सपा और ‘इंडिया’ गठबंधन चुनाव जीत रहा है। उन्होंने कहा कई बूथों की शिकायतें आ रही थीं, इसीलिए हमें मजबूरी में आना पड़ा। हमारे आते ही भाजपा के गुण्डे भाग गये। भाजपा की बेइमानी के बाद भी चुनाव अच्छा चल रहा है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता सपा एजेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। मैं पिछले ही बूथ पर होकर आया हूं। वहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एजेंट से मारपीट की। मगर जैसे ही मैं बूथ पर पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ता वहां से भाग गए। इस बीच अखिलेश यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा, आप लोग भागते क्यों हैं? अगर आपने किसी को मारा है तो भागते क्यों हो, उसका सामना करो। सबसे अच्छी बात ये है कि हम जहां-जहां जा रहे हैं, देख रहे हैं कि जनता की नाराजगी भाजपा के खिलाफ बढ़ती जा रही है। जनता खुद आगे आकर मतदान कर रही है।

Check Also

गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताप लायेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *