संविधान की प्रति हाथ में लेकर संसद पहुंचे अखिलेश यादव सहित समाजवादी पार्टी के सभी सांसद

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)  18वीं लोकसभा के पहले दिन समाजवादी पार्टी के सांसद हाथ में संविधान लेकर संसद पहुंचे। उनके इस काम से कांग्रेस हाईकमान खुश हुआ और उन्हें बधाई दी। सांसदों के मामले में सपा इस बार तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पार्टी के 37 सांसद चुने गए हैं। जब 18वीं लोकसभा के पहले दिन सभी सांसद संसद पहुंचे तो उनके हाथ में संविधान की किताब थी। इस दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, आजमगढ से धर्मेन्द्र यादव समेत कई सांसद साथ दिखे। सभी के हाथ में संविधान की किताब थी।
सपा सांसदों के इस काम से कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुश हुए और उन्हें बधाई दी। राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी सांसद केसी वेणुगोपाल ने अखिलेश यादव, डिंपल यादव और समाजवादी पार्टी के अन्य सांसदों के साथ संक्षिप्त बातचीत की, जिन्होंने संविधान की प्रतियों के साथ संविधान सदन में प्रदर्शन किया।
बता दें लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार संविधान की एक किताब अपने साथ रखते दिखे और आरोप लगाया कि बीजेपी अगर सत्ता में आई तो वह देश के मूलतत्व से साथ छेड़छाड़ करेगी। उन्होंने आरोप लगाया था कि आरक्षण पर भी बीजेपी की निगाह टेढ़ी है।

Check Also

यूपी में पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटी कांग्रेस

लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव की तैयारी का अहम पड़ाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *