विकसित राष्ट्रों की तुलना में भारत की स्थिति क्या है? केन्द्र बताए प्रति व्यक्ति आय क्या है : अखिलेश

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि भारत को पांचवी आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए केन्द्र सरकार पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को तीन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने और उत्तर प्रदेश सरकार एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का दावा तो करती हैं किन्तु यह नहीं बताती है कि विकसित राष्ट्रों की तुलना में भारत की स्थिति क्या है? केन्द्र बताए प्रति व्यक्ति आय क्या है और केन्द्र से मदद कितनी मिलनी है?
श्री अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ के डा0 लोहिया सभागार में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के निर्णय जनविरोधी हैं। शिक्षकों के डिजिटल अटेंडेंस व्यवस्था को स्थगित करने और शहर के कुछ आवासीय स्थलों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही टाल देने में भाजपा की चाल है। उपचुनावों के मद्देनजर ही वह पीछे हटी है। ये निर्णय टालकर सभी को धोखा दिया गया है। वस्तुतः भाजपा सरकार घबराई हुई है।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट है। बाढ़ में जनता को उसके हाल पर छोड़ दिया गया है। समय से राहत नहीं दी गई है। उसने शानदार गोमती रिवरफ्रन्ट खराब कर दिया है। भाजपा नाले को नदी और नदी को नाला बनाने का काम करती है।
श्रीयादव ने कहा कि भाजपा बिखर चुकी है। उसकी राजनीतिक साख भी दांव पर है। वे बेदम है। भाजपा में कुर्सी की लड़ाई चल रही है। खुद मुख्यमंत्री जी अपनी सरकार में दलाली की बात स्वीकार करते हैं। भाजपा के पदाधिकारी और विधायक प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट के आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी सब जानते हुए उस पर रोक क्यो नहीं लगाते हैं?

Check Also

महायोजना का विरोध, जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटायेंग किसान

फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।   फर्रुखाबाद महायोजना में प्रस्तावित विकास प्राधिकरण, औद्योगिक क्षेत्र, विकास के नाम पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *