अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो पैकेज ‘इंडिया’ भी तैयार रखें : अखिलेश यादव

दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रहा : अखिलेश
नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र को घेरते हुए कहा कि समर्थन मूल्य किसान को न देकर गठबंधन के साथियों को दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश को बड़े सपने दिखाए थे, क्या मिला उत्तर प्रदेश को? डबल इंजन की सरकार है तो डबल लाभ मिलना चाहिए था। दिल्ली का लाभ, लखनऊ का लाभ लेकिन लगता है कि दिल्ली अब लखनऊ की ओर नहीं देख रही है या लखनऊ वालों ने दिल्ली वालों को नाराज कर दिया और इसका परिणाम बजट में दिखाई दे रहा है। विकास बिहार जा रहा है तो उत्तर प्रदेश को क्यों छोड़ रहे हैं? बाढ़ अगर बिहार की रोकनी है तो नेपाल और उत्तर प्रदेश की बाढ़ रोके बिना आप बिहार की बाढ़ कैसे रोकेंगे? आप पहले उत्तर प्रदेश और नेपाल की बाढ़ रोके तो बिहार की बाढ़ अपने आप रुक जाएगी। सपा प्रमुख ने कहा कि अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो पैकेज ‘इंडिया’ गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं।

Check Also

सपा सुप्रीमो का बडा ऐलान : ‘इंडिया‘ गठबंधन के साथ मिल कर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने साफ किया है कि उनकी पार्टी 2027 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *