आम आदमी पार्टी की बैठक में बडा ऐलान : आतिशी होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो) दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक में ये फैसला किया गया। आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
उनके पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रह चुकी हैं। आतिशी के नाम पर बैठक में सभी विधायकों ने अपनी राय दी। जिसके बाद उनके नाम पर सबकी सहमति बन गई। उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। शाम को केजरीवाल उपराज्यपाल एलजी विनय सक्सेना को इस्तीफा सौंपेंगे। उसके बाद आतिशी नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगी। इसी हफ्ते नए सीएम और कैबिनेट का शपथ ग्रहण भी होगा। 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया गया है।

Check Also

अंबेडकर और भारतीय संविधान को लेकर कांग्रेस चलाएगी जन जागरण अभियान

नई दिल्ली।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।  मध्यप्रदेश कांग्रेस ग्वालियर उच्च न्यायालय परिसर में डॉ भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *