दिल्ली के लोगों के लिए न्याय चौपाल लगाएंगे राहुल गांधी : देवेंद्र यादव

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार को यहां प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लोगों के लिए न्याय चौपाल लगाएंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली में एक माह से न्याय यात्रा कर रहे हैं, ताकि दिल्ली के लोगों के साथ न्याय किया जा सके। पार्टी बुधवार को यहां इंदिरा गांधी एरेना स्टेडियम में न्याय चौपाल कर रही है और राहुल गांधी दोपहर एक बजे इस चौपाल में शामिल होंगे। देवेंद्र यादव ने कहा, “आठ नवंबर से शुरू हुई दिल्ली न्याय यात्रा की अपार सफलता के बाद जननायक राहुल गांधी जी सभी न्याय यात्रियों एवं दिल्ली के लोगों के साथ न्याय चौपाल करने आ रहे हैं। आप इस न्याय चौपाल में सादर आमंत्रित हैं। साथ आएं-बदलाव लाएं क्योंकि दिल्ली अब और नहीं सहेगी।”

Check Also

आम आदमी पार्टी का बड़ा अभियान : रोजगार और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर 12 से 24 नवंबर तक पदयात्रा

‘‘यात्रा अयोध्या की सरयू से शुरू होकर प्रयागराज के संगम तक जाएगी‘‘नई दिल्ली। (आवाज न्यूज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *