फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) शमशान घाट पर अवैध वसूली के विरुद्ध भईययन मिश्रा ने थाना कादरीगट पर प्रार्थना पत्र दिया है।
बतादें कि भईययन मिश्रा शमशान घाट पर अवैध वसूली के विरुद्ध लगातार अभियान चला रहे है। जिसके क्रम में आज भईययन मिश्रा ने राजेन्द्र कुमार बाजपेई पर अवैध वसूली करने के आरोप लगाते हुए कहा कि तत्थों को छुपाकर पंजीकृत कराते हुए शवों के अंतिम संस्कार के नाम पर अवैध वसूली कराते है। अगर इस वसूली का हम विरोध करते है तो इसके गिरोह के गुर्गे मारपीट एंव गुंडागर्दी करते है। आज जब मैं शाम को निर्माण कार्य देखकर वापस आ रहा था तब राजेन्द्र कुमार बाजपेई व उसके गुर्गों ने जान से मारने की धमकी दी।
