यूपी में जमकर हो रहा भ्रष्टाचार, बजट की बंदरबांट हो रही है : शिवपाल सिंह यादव

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि योगी सरकार में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। हर जगह बजट की बंदरबांट हो रही है। प्रदेश की सड़कों के गड्ढे बीते आठ साल में नहीं भरे गए हैं। वो योगी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के ऊपर विभाग में अनियमितताओं को लेकर लग रहे आरोपों पर जबाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की बात नहीं सुन रही है। भ्रष्टाचार हर तरफ है। विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। कई क्षेत्रों में बिजली सिर्फ छह से आठ घंटे तक ही आ रही है। अभी उपचुनाव में जीत के लिए सरकार ने जमकर बेईमानी की है। उन्होंने कहा कि भाजपा तानाशाही लाना चाहती है। हम समाजवादी हमेशा से ही इसके खिलाफ रहे हैं।

Check Also

गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताप लायेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *