सपा सरकार में गुंडा गर्दी बढ़ जाती है लेकिन योगी सरकार में कोई गुंडई नहीं कर सकता : राजनाथ सिंह

फर्रुखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)  बीजेपी से अमृतपुर विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुशील शाक्य के समर्थन में प्रचार को आये देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी सरकार की योजनाओं को जनता को बतानें के साथ ही साथ विरोधियों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा की सपा सहित अन्य दलों की सरकारों में महिलायें सुरक्षित नही थी। अब महिलायें पूरी तरह सुरक्षित हैं। सभी की जिम्मेदारी है कि देश का माहौल खराब न हो। आपको मतदान से सरकार नहीं बनानी बल्कि प्रदेश की तकदीर लिखनी है। विवरण के अनुसार राजेपुर के एक कोल्ड स्टोरेज में चुनाव प्रचार में जनसंपर्क के लिए पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह जिले में चैथी बार आयें हैं। भाजपा ने जिस तरह से सरकार चलाई वह बेजोड़ है। चाहे किसी भी दल की सरकारें रहीं हों सभी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भाजपा सरकार पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप नही लगा। काफी हद तक भ्रष्टाचार रोकने में सफलता मिली है। राजीव गांधी ने स्वीकार किया था कि 100 पैसे भेजे जाते हैं तो जनता तक 16 पैसे ही पहुंचता है। मोदी-योगी ने इसे समाप्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। आप सभी से अपील है कि भाजपा के घोषणा पत्र को देख लें हमने सभी घोषणाएं पूरी की हैं। धारा 307 को हटाया। भारत का विभाजन दुःखद है। यह नहीं होना चाहिए था। हमने धार्मिक उत्पीड़न के कारण भारत आने वालों को भारतीय नागरिकता दी। 26000 करोड़ का कर्ज माफ किया। आप सबका समर्थन भाजपा को होना चाहिए। हम इंसान और इंसानियत की राजनीति करते हैं। गुमराह कर जनता का वोट लेना नहीं चाहते। मजहब के आधार पर राजनीति नहीं करेंगे। राजनीति सरकार बनाने को नही देश बनाने को की जाती है। सपा हो या अन्य दल यह समाज बांट कर राजनीति करना चाहते हैं। हमे मंजूर नहीं। राम मंदिर भारत में नहीं तो कहां बनेगा? भाजपा ने इसे भी पूरा किया। काशी विश्वनाथ मंदिर भव्य स्वरूप में खड़ा है। हमारा चरित्र है। हम देश की विरासत को सुरक्षित रखेगे। विकास भी करेंगे। अपने पूर्वजों के आदर्शों से समझौता नहीं कर सकते। रक्षामंत्री ने कहा कि लॉक डाउन में प्रति माह दो बार अन्न आज भी दिया जा रहा है। घर-घर शौचालय बनवाये। हमारे काम काज पर शक हो सकता है लेकिन नियत पर नहीं। इस दौरान जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता, सांसद मुकेश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, कायमगंज प्रत्याशी सुरभि गंगवार, अमृतपुर प्रत्याशी सुशील शाक्य, संदीप सिंह, मेजर सुनील दत्त, भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर, भास्कर दत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
रक्षा मंत्री ने कस्बा राजेपुर में हकीम वाली गली में चुनाव प्रचार से सम्बन्धित प्रचार सामग्री वितरित की। इस दौरान एक जाति विशेष के नारे भी लगाये गये। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। रक्षा मंत्री सही समय पर सभा स्थल पंहुचे और 3ः37 पर रवाना हो गये।

Check Also

कन्नौज : भारत भ्रमण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों ने घुमा कन्नौज

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। ।(आवाज न्यूज ब्यूरो) आज डा० भीमराव अम्बेडकर उत्तर प्रदेश पुलिस अकादमी, मुरादाबाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *