आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 20 और उम्मीदवार

लखनऊ। (आवाज न्यूज ब्यूरो) आम आदमी पार्टी ने 20 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने ट्विीट कर इन प्रत्याशियों की सूची जारी की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय नेतृत्व के निर्णय के बाद इन प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया है।
उन्होंने फिर कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनावी मैदान में अन्य सभी विपक्षी पार्टियों के मुकाबले शिक्षित और योग्य उम्मीदवारों को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने सभी घोषित किये गये प्रत्याशियों को बधाई देते हुए विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल करने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और अभी तक 324 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।
आम आदमी पार्टी के घोषित किए गए प्रत्याशी

क्रमांक — जिला — विधानसभा क्षेत्र — प्रत्याशी

  1. अयोध्या — बीकापुर — सुनील कुमार श्रीवास्तव
  2. आजमगढ़ — आजमगढ़ — शिव गोविंद सिंह
  3. आजमगढ़ — दीदारगंज — नेमबुलाल
  4. आजमगढ़ — फूलपुर पवई — दुर्गविजय सिंह
  5. बलिया — रसाड़ा — सुधाकर गुप्ता
  6. बांदा — नरैनी — राधेश्याम
  7. फतेहपुर — बिंदकी — मनोज कुमार पाल
  8. फतेहपुर — खागा — विजय कुमार गौतम
  9. फिरोजाबाद — टुंडला — बबलू सिंह कठेरिया
  10. गोंडा — गौरा — संजय कुमार पाठक
  11. गोंडा — मनकापुर — जयराम सुमन
  12. गोरखपुर — बांसगांव — लालबचन धोबी
  13. हरदोई — सवाइजगंज — मंशाराम यादव
  14. खीरी — धौरहरा — शिप्रा अवस्थी
  15. कुशीनगर — खड्डा — राज कुमार गुप्ता
  16. महाराजगंज — नौतनवां — गुड्डू ठाकुर
  17. प्रतापगढ़ — रामपुर खास — अजीत
  18. प्रयागराज — फूलपुर — राम सूरत पटेल
  19. रायबरेली — सरेनी — देवेंद्र पाल
  20. सीतापुर — सिधौली — कन्हैया लाल

Check Also

कन्नौज। ईशन नदी के किनारे किया गया वृक्षारोपण

बृजेश चतुर्वेदी कन्नौज। (आवाज न्यूज ब्यूरो)।  जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने  वृक्षारोपण महाअभियान-2025 के अंतर्गत अधिकाधिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *