आईटीआई में लगा रोजगार मेला : 40 अभ्यर्थी चयनित

फर्रूखाबाद।(आवाज न्यूज ब्यूरो)।    राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित रोजगार मेले में 4 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया व 180 रिक्तियों के सापेक्ष 56 अभ्यर्थी उपस्थित हुये, जिनमें साक्षात्कार कर 40 अभ्यर्थियों का चयन इण्डिया यामाहा मोटर प्रा०लि०, ग्रेटर नोएडा-10 अप्रेन्टिसशिप, हाइवे रूप प्रेसिजन टेक्नोलाजी लि०, मानेश्वर 11 जॉब ट्रेनी, वैकमेट इण्डिया लि०, चट्टा माथुरा 9 जॉब ट्रेनी एवं के०पी० रिलाइवल टेक्निक इण्डिया प्रा०लि०, दिल्ली 10 जॉब ट्रेनी के लिए किया गया।
मेले की व्यवस्था में प्रमुख रूप से नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार,सुनील कुमार प्लेसमेन्ट प्रभारी, रंजीत कुमार सुमन अप्रेन्टिस प्रभारी, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो एव समस्त स्टॉफ रा०औ०प्र०संस्थान उपस्थित रहे।