यूपी में कानून व्यवस्था की पोल खोल रहीं थाने में हो रहीं बलात्कार की घटनाऐं : अखिलेश

ओम प्रकाश राजभर के जीवन को खतरा
लखनऊ।(आवाज न्यूज ब्यूरो)
पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने एक बार फिर यूपी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि थानो में हो रही बलात्कार की घटनायें उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल खोलती हैं। उन्होंने मंगलवार को कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री के दावे कितने खोखले हैं यह थानों में बलात्कार की आए दिन हो रही घटनाओं से प्रमाणित है। भाजपा-आरएसएस लोकतंत्र विरोधी संगठन हैं। भाजपा सरकार में इसलिए विपक्ष को अपमानित करने की घटनाएं घोर निंदनीय हैं।
श्रीयादव ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के जीवन को खतरा है। उन पर पिछले दिनों कई हमले हुए हैं फिर भी उनकी सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था नहीं की जा रही है। विपक्षी जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। उन्होने कहा कि विपक्षी नेताओं की पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए जिससे उन्हें जनता के बीच जाने और उसकी आवाज उठाने में कोई खतरा न हो।
अरविन्द राजभर (पूर्व राज्यमंत्री) ने सपा सूप्रीमो से भेंट कर ओम प्रकाश राजभर की सुरक्षा पर खतरे की जानकारी दी। उन्होने बताया कि आज ही जिला गाजीपुर के थाना करीमुद्दीनपुर के ग्राम गोशलपुर पहदरिया में राजभर को 20-25 दबंगो ने घेर लिया था। वे लाठी-डंडो से लैस थे। राजभर इसी विधान सभा क्षेत्र से जहूराबाद के विधायक है। ओम प्रकाश राजभर और अरविन्द राजभर पर नामांकन के दौरान वाराणसी में भी हमला हुआ था।

Check Also

गहन पुनरीक्षण के खिलाफ प्रस्ताप लायेगी झारखंड सरकार

नई दिल्ली। (आवाज न्यूज ब्यूरो)। झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ गठबंधन के विधायकों ने बृहस्पतिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *