फर्रुखाबाद। (आवाज न्यूज ब्यूरो) बीते दिन मसेनी चैराहा स्थित अवैध दुकानों को धवस्त करने के बाद आज नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गवा के नेतृत्व में जिला जेल क्रासिंग से ग्रानगंज तिराहे तक प्रशासन का बुल्डोजर चला।
आपको बतादें कि नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गवा ने ईओ पालिका रविन्द्र कुमार एंव पुलिस बल केे साथ जिला जेल क्रासिंग से अतिक्रमण हटाओं अभियान की शुरुआत की। जहां बुलडोजर ने रास्तें में आये अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अब यह बुलडोजर कल शहर में गरजेगा यह जानकारी नगर मजिस्ट्रेट ने दी।
